अरविंद केजरीवाल के जमानत पर CM हेमंत ने जताई खुशी, कहा- 'सत्य की जीत' और 'झूठ की हार' हुई

Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2024 03:03 PM

cm hemant expressed happiness over the bail of arvind kejriwal

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को आबकारी नीति 'घोटाले' में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को आबकारी नीति 'घोटाले' में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।

सीएम हेमंत ने इसे 'सत्य की जीत' और 'झूठ की हार' करार दिया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज झूठ और षड्यंत्र को हराकर सत्य की जीत हुई है। बड़े भाई अरविंद केजरीवाल को झारखंड जोहार (बधाई)।"


बता दें कि बीते शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति 'घोटाले' के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी। केजरीवाल को ईडी ने 'घोटाले' से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की जमानत आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा बढ़ावा है, जो आगामी चुनावों में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है और साथ ही दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की तैयारी कर रही है, जहां अगले साल की शुरूआत में चुनाव होने हैं।


 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!