CM हेमंत ने अंश-अंशिका के परिवार को दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Edited By Khushi, Updated: 14 Jan, 2026 02:06 PM

cm hemant extends best wishes to ansh and anshika s family shares this message

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी मल्लार कोचा से लापता हुए मासूम भाई-बहन सात वर्षीय अंश कुमार और छह वर्षीय अंशिका कुमारी को आखिरकार सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त...

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी मल्लार कोचा से लापता हुए मासूम भाई-बहन सात वर्षीय अंश कुमार और छह वर्षीय अंशिका कुमारी को आखिरकार सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त संदेश पोस्ट किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह मामला व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी बेहद परेशान करने वाला रहा। शुरुआत में जांच को लेकर सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन दूसरे राज्य में हुई इसी तरह की घटनाओं से तार जोड़ते हुए रांची पुलिस ने अपराधियों तक पहुंच बनाई और बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। यह पुलिस की सूझबूझ, धैर्य और पेशेवर क्षमता का प्रमाण है। हेमंत सोरेन ने साफ शब्दों में कहा कि यह जांच अभियान यहीं समाप्त नहीं होगा। राज्य के भीतर और राज्य से बाहर घटित ऐसी घटनाओं की गहन पड़ताल की जाएगी और संगठित अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रांची पुलिस और झारखंड पुलिस की पूरी टीम को तत्परता और कार्यकुशलता के लिए बधाई दी है। साथ ही अंश और अंशिका के परिवार के प्रति अपनी संवेदना और शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!