CM हेमंत ने विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी को दी श्रद्धांजलि, कहा- मेरे दिल में उनके लिए विशेष जगह थी

Edited By Khushi, Updated: 01 Aug, 2024 05:27 PM

cm hemant paid tribute to stephen marandi s wife

महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का बीते बुधवार को निधन हो गया। सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि देने सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को दुमका पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने सुहासिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें...

दुमका: महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का बीते बुधवार को निधन हो गया। सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि देने सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को दुमका पहुंचे।

सीएम हेमंत सोरेन ने सुहासिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हेमंत सोरेन ने स्टीफन मरांडी और उनके अन्य परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी मौजूद थे। पत्नी कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन ने भी सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का एक अभिभावक के तौर पर हमेशा उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे दिल में उनके लिए विशेष जगह थी। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप इस पवित्र आत्मा को अपने पास स्थान दें।

बता दें कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ. सुभाषिनी बेसरा का बीते बुधवार को सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 76 वर्षीया डॉ सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ी कर काम कर रही थी, उनकी एक पुत्री भी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!