झारखंड में फिर से सक्रिय हुआ कोरोना, सामने आए 35 नए मामले

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Dec, 2021 10:41 AM

corona became active again in jharkhand 35 new cases surfaced

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम से 10, बोकारो से एक, धनबाद से चार, गुमला से एक, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम से पांच कोरोना के नए मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349317 हो गया हैं और कुल 17104920...

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 12 लोग ठीक हुए हैं और इसके 35 नए मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम से 10, बोकारो से एक, धनबाद से चार, गुमला से एक, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम से पांच कोरोना के नए मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349317 हो गया हैं और कुल 17104920 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के 115 सक्रिय मामले हैं जबकि कोरोना के 344061 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5141 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!