झारखंड में 22 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2364

Edited By Nitika, Updated: 29 Jun, 2020 10:39 AM

corona confirmed in 22 new patients in jharkhand

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में 22 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2364 हो गई है।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में 22 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2364 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से रविवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची के रिम्स सहित विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2132 स्वाब सैंपल की जांच में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो, रांची एवं पश्चिम सिंहभूम में 1-1, पूर्वी सिंहभूम में 3, गढ़वा एवं गिरिडीह में 4-4, हजारीबाग, सरायकेला, लोहरदगा एवं कोडरमा में 2-2 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 2364 हो गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!