Edited By Khushi, Updated: 15 Feb, 2025 11:52 AM
![draupadi murmu president draupadi murmu will attend bit mesra s platinum](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_11_51_497713953draupadimurmu-ll.jpg)
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर बीते शुक्रवार को रांची पहुंचीं। मुर्मू आज यानी शनिवार को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति...
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर बीते शुक्रवार को रांची पहुंचीं। मुर्मू आज यानी शनिवार को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू BIT मेसरा में लगभग एक घंटा रुकेंगी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नो फ्लाई जोन घोषित
बीआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा। राष्ट्रपति के राजभवन से बीआईटी मेसरा तक जाने और बीआइटी मेसरा से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक जाने के क्रम में शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। राष्ट्रपति के बीआईटी मेसरा जाने और बीआईटी मेसरा से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग में एक घंटा पूर्व तक आवाजाही रोक दी जायेगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुर्मू सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। विशेष विमान से दोपहर 12:45 बजे सीधे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी। राष्ट्रपति का विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति शाम करीब 4.45 बजे पहुंचीं और राजभवन गईं, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर राज्य की राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।'' राज्यपाल गंगवार ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। गंगवार ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘माननीया राष्ट्रपति महोदय के राजभवन आगमन पर हर्ष और गौरव की अनुभूति हो रही है। उनका सान्निध्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। समस्त राजभवन परिवार उनकी उपस्थिति से उत्साहित एवं सम्मानित महसूस कर रहा है।''