झारखंड में साप्ताहिक बाजार से बच्चा हुआ चोरी, मचा हड़कंप; 8 साल की बहन की गोद से 4 महीने का मासूम ऐसे उठा ले गई महिला

Edited By Harman, Updated: 12 Jan, 2026 12:10 PM

east singhbhum 4 month old baby stole from weekly market

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में एक साप्ताहिक बाजार से चार माह का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में एक साप्ताहिक बाजार से चार माह का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

 4 महीने का मासूम ऐसे उठा ले गई महिला

पुलिस के अनुसार रविवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ डुमरिया के रांगमटिया स्थित साप्ताहिक बाजार गई थी। इस दौरान महिला का चार माह का बच्चा भी उसके साथ था। महिला बच्चे को अपनी आठ वर्षीय बेटी के पास छोड़कर कुछ काम करने चली गई। लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात महिला उसके पास आई और उसे 20 रुपये देकर खुद के लिए चीजें खरीदने का लालच दिया, साथ ही बच्चे की देखभाल का आश्वासन दिया। लड़की के वहां से जाते ही वह अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा, ‘‘हम महिला की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!