पिता को हुआ कैंसर, पूरे परिवार ने सदमे में लगा ली फांसी...4 की मौत से मचा हड़कंप

Edited By Khushi, Updated: 24 May, 2025 06:57 PM

father got cancer the whole family hanged themselves

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डोली देवी (35) और उनकी नाबालिग बेटियों के शव शुक्रवार रात आदित्यपुर थाना...

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डोली देवी (35) और उनकी नाबालिग बेटियों के शव शुक्रवार रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर स्थित उनके घर में फंदे से लटके मिले।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करने वाले कृष्ण कुमार को हाल ही में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!