घर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान को जागृत करने का अभियान: बाबूलाल मरांडी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Aug, 2022 09:54 AM

ghar ghar tricolor campaign a campaign to awaken self respect of country

सभी विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर रैली का शुभारंभ हुआ। रैली मेन रोड, हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक जाकर समाप्त हुई। वहां सभी विधायकों ने भगवान बिरसा मुंडा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर समापन किया। इस...

 

रांचीः झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने राजधानी रांची में मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली। रैली मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से प्रारंभ हुई एवं बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर समापन हुआ।

सभी विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर रैली का शुभारंभ हुआ। रैली मेन रोड, हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक जाकर समाप्त हुई। वहां सभी विधायकों ने भगवान बिरसा मुंडा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर समापन किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तिरंगा एक माध्यम है हम सब को एक सूत्र में बांधने का। उन्होंने कहा कि हमारे गौरव और स्वाभिमान के इस प्रतीक को घर घर तक पहुंचा कर हम आज़ादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाएंगे।उन्होंने कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा।

मरांडी ने कहा कि आत्मगौरव का बोध कराता हमारा तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता, हमारी अस्मिता की पहचान है।हर घर तिरंगा अभियान इसी स्वाभिमान को जागृत करने का अभियान है। रैली में शामिल होने वालों में विधायक बिरंची नारायण,अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीपी सिंह, अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, भानू प्रताप शाही, केदार हाजरा, आलोक चौरसिया, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, मनीष जायसवाल, नवीन जायसवाल, अमित यादव, अमित मंडल, किशुन दास, कोचे मुंडा, शशि भूषण मेहता, जेपी पटेल, समरी लाल, राज सिन्हा,नारायण दास सहित शामिल हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!