राज्यपाल ने गिरिडीह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया दौरा, बोले- झारखंड सरकार जवाबदेही से काम करे यही सबकी अपेक्षा

Edited By Khushi, Updated: 12 Sep, 2024 10:57 AM

governor visited giridih s ayushman arogya mandir said

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बीते बुधवार को गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित पोरदाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

गिरिडीह: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बीते बुधवार को गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित पोरदाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

इस दौरान राज्यपाल ने ने प्रतीक्षा कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष और टीकाकरण कक्ष में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सीएचओ, एएनएम और अन्य उपस्थित कर्मचारियों से संवाद भी किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट हैं और उनके इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई, जिसके तहत प्रत्येक नागरिक को 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्यपाल ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी कहा कि उनका दायित्व है कि वे यहां आने वाले मरीजों का पूरे समर्पण से इलाज करें। इस अवसर पर राज्यपाल ने एक नवजात शिशु की मां को मैटरनिटी किट प्रदान की, जिससे वहां उपस्थित सभी को प्रोत्साहन मिला।

राज्यपाल ने कहा कि वे अभी झारखंड में आये हैं। फिलहाल प्रदेश की जानकारी ले रहे हैं। लोगों की जानकारी ले रहे हैं और कैसे हम काम करें यह भी लोगों से सुन रहे हैं। हमारी बातों को राज्य सरकार के लोग भी सुन रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि सबसे बड़ी चीज होते हैं मतदाता। जल्द ही चुनाव की भी संभावना है। मतदाता फैसला करेंगे। साथ ही राज्य सरकार जवाबदेही से काम करे यही सबकी अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने झारखंड की उच्चतर शिक्षा की जानकारी ली है पर अभी कुछ कमी है। यहां पर 12 विश्वविद्यालय हैं जिसमें केवल चार में रेगुलर कुलपति हैं जो भी कमी है इसे कैसे दुरुस्त करे इस पर हम बात कर रहे हैं। वहीं, गिरिडीह शहर से निकलते समय मधुबन मोड़ में राज्यपाल का परम्परागत तरीके से स्वागत किया। स्थानीय लोकगीत व नृत्य कर बालाओं ने राज्यपाल का स्वागत किया। साथ ही पुष्प गुच्छ भी भेंट किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!