गिरिडीह में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गले पर हैं गहरे दाग; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Khushi, Updated: 14 Jan, 2026 11:44 AM

married woman dies under suspicious circumstances in giridih deep marks found o

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में तिसरी थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में विवाहिता सूरजमुनी की संदेहास्पद स्थिति में बीते मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले में जहां मृतका के पिता अपने दामाद और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में तिसरी थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में विवाहिता सूरजमुनी की संदेहास्पद स्थिति में बीते मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले में जहां मृतका के पिता अपने दामाद और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मृतका के ससुराल वाले जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पिता के आरोप के आधार पर अशोक मुर्मू को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

मृतका सूरजमुनी के पिता अरुण मरांडी ने उसके पति अशोक मुर्मू समेत ससुराल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के गले में गहरे दाग है जिससे जाहिर होता है कि बेटी कि हत्या की गई है। बताया कि मृतका की शादी छह माह पहले अशोक से हुई थी। पति से विवाद के बाद मृतका सोहराय मनाने घर आई थी, लेकिन पति लेने आया, तो मायके में भी पति -पत्नी में विवाद हुआ, इस दौरान पिता ने बेटी को समझा कर दामाद के साथ सोमवार को वापस ससुराल भेज दिया था, लेकिन मंगलवार कि सुबह सूरजमुनि की मौत की खबर मिली।

इधर ससुराल वालों ने कहा कि सूरजमुनि ने जहर खा कर आत्महत्या की। सुबह उसके शव घर में पड़ा देख हल्ला हुआ, आसपास के लोग जुटे, इस दौरान उसे तिसरी के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान लोकाय ओपी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!