"रोटी, बेटी, माटी की पुकार.. क्यों 11 साल से गरीबों को लूट रही BJP सरकार", कविता के जरिए हेमंत सोरेन का BJP पर कटाक्ष

Edited By Harman, Updated: 29 Oct, 2024 01:38 PM

hemant soren takes a dig at bjp through a poem

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कविता के माध्यम से जम कर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 11 साल देश में सिर्फ और सिर्फ मित्रों को आगे बढ़ाने के बाद आज बीजेपी को याद आई है रोटी, बेटी, माटी। इसके बाद...

रांची: सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कविता के माध्यम से जम कर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 11 साल देश में सिर्फ और सिर्फ मित्रों को आगे बढ़ाने के बाद आज बीजेपी को याद आई है रोटी, बेटी, माटी। इसके बाद हेमंत सोरेन कविता के माध्यम से BJP से सवाल पूछते हुए बोले-

रोटी, बेटी, माटी की पुकार
फिर क्यों 11 साल से गरीबों को लूट रही भाजपा सरकार ?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर क्यों है होता है दलितों/आदिवासियों पर अत्याचार ?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर क्यों हैं पिछड़ें शोषण का शिकार ?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर क्यों है सिर्फ मित्रो की बयार?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर कैसे फैल रहा नकली दवाओं का कारोबार ?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर क्यों नहीं होती झारखंड की 1 लाख 37 हजार करोड़ की बात ?

जब है रोटी, बेटी, माटी की बात
फिर क्यों नहीं होती सरना धर्म कोड पर बात ?

आगे उन्होंने कहा मुद्दे बहुत हैं पर मुझे पता है कि ये तानाशाह इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।

बता दें कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण पर 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!