आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से झारखंड में अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान व नकदी जब्त: के रवि कुमार

Edited By Khushi, Updated: 31 Oct, 2024 11:10 AM

illegal goods and cash worth rs 121 14 crore seized in jharkhand

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त ईवीएम हैं। इसके अलावा स्वच्छ, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए तैयारी...

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त ईवीएम हैं। इसके अलावा स्वच्छ, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए तैयारी पूरी है।

के रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। वहीं दूसरे चरण के लिए बुधवार को स्क्रूटनी की गयी। कुछ जिलों में प्रत्याशियों को कतिपय सूचना देने के लिए शुक्रवार को दिन के 11 बजे बुलाया गया है। उसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि नामांकन किये कितने प्रत्याशियों के नामांकन दुरुस्त मिले हैं। वह बुधवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब तक कुल 22 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। इसमें सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस द्वारा की गयी है। एक करोड़ से अधिक जब्ती वाले जिले में 3.03 करोड़ के साथ खूंटी जिला सबसे आगे है। जबकि 2.80 करोड़ के साथ गिरिडीह दूसरे और 1.97 करोड़ के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला का स्थान तीसरा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!