चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ का 164 किलो गांजा बरामद, कार छोड़कर भागे तस्कर

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2026 11:14 AM

cannabis worth one crore seized in chatra

सदर थाना में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को जिले में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी।

रांची: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार से गांजे के 82 पैकेट बरामद किए हैं। इनका कुल वजन 164 किलोग्राम बताया गया है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर कार सवार तस्कर फरार होने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

सदर थाना में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को जिले में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उनके निर्देश पर चतरा-जोरी मुख्य मार्ग स्थित डाढ़ा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चतरा शहर की ओर तेजी से आ रही एक सफेद रंग की कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इसके बाद चेकिंग टीम ने कार का पीछा किया। खुद को घिरता देख कार सवार तस्कर सिकिद नदी के किनारे वाहन छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से गांजे के 82 पैकेट बरामद हुए। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी14 सीएफ 5803 बताया गया है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अनुसार, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने फरार तस्करों की पहचान करने का दावा किया है। वाहन मालिक की पहचान भी कर ली गई है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारर्वाई की जा रही है। 

पुलिस फरार तस्करों और वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। कारर्वाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एएसआई सफिक अंसारी समेत सदर थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कारर्वाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!