खतियान यात्रा में CM हेमंत ने BJP पर बोला हमला, कहा- 20 सालों में इतना बुरा-हाल कर दिया कि सही करने का उपाय नजर नहीं आ रहा।

Edited By Khushi, Updated: 18 Jan, 2023 04:59 PM

in the khatian yatra cm hemant attacked the bjp said in 20 years

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को कोडरमा जिले में खतियान यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

कोडरमा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को कोडरमा जिले में खतियान यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि बिहार में बिहारी, उड़ीसा ओड़िया, बंगाल में बंगाली राज करता है, लेकिन झारखंड में छत्तीसगढ़िया राज कर रहा था। अब समय आ गया है कि झारखंड पर भी सिर्फ एक झारखंडी ही राज करेगा।

"जो खतियानी है, वही झारखंडी है"
रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज तक झारखंड के मूलवासी की पहचान नहीं हो पाई थी। 20 सालों तक इनके अधिकारों का हनन होता रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि खतियान का मतलब है अपनी पहचान, भारत में हमारी पहचान कैसे हो कि हम झारखंडी हैं, इसके लिए यह जरूरी था। उन्होंने कहा कि इंसान दुनिया भर में घूमता है, लेकिन उसकी पहचान एक ही होती है। उन्होंने कहा कि जो खतियानी है, वही झारखंडी है।

"BJP ने सिर्फ राज्य को पीछे धकेलने का काम किया है"
भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा ने राज्य को सिर्फ पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्हें पहले महंगाई डायन नजर आती थी और अब भौजाई नजर आती है। आज 5 रुपये का टिकट 50 रुपये में बिक रहा है। रेलवे से लेकर हवाई अड्डे तक सब कुछ बेचा जा रहा है। राजमार्गों के टोल- गेटों पर बड़े-बड़े लठैत नजर आते हैं।

"फूट डालो राज करो इनकी परंपरा रही है"
झारखंड में भाजपा की पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार की बेईमान सरकार ने 50,000 का राशन कार्ड खत्म कर दिया था। हमने 20,00,000 लोगों को जोड़ने का काम किया है। सीएम ने कहा कि हरे कार्ड का राशन केंद्र सरकार ने पैसा देने के बाद भी देना बंद कर दिया। डबल इंजन की सरकार का यही चेहरा रहा। भाजपा में व्यापारियों की जमात है जो सिर्फ पैसों की भाषा जानते हैं। कैसे बेचा जाए, कैसे खरीदा जाए। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना आता है। फूट डालो राज करो इनकी परंपरा रही है। 20 वर्षों में घर इतना बुरा हाल कर दिया कि इससे बाहर करने का उपाय नजर नहीं आ रहा।

CM ने कोडरमा जिले से की खतियान जोहार यात्रा की शुरुआत
बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम हेमंत ने कोडरमा जिले से खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की है। वे 18 जनवरी को गिरिडीह, 23 को सिमडेगा, 24 को चाईबासा, 30 को सरायकेला-खरसावां और 31 जनवरी को जमशेदपुर में यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा का तीसरा चरण फरवरी और चौथा चरण मार्च महीने में संपन्न होगा। अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री हर जिले में लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। वे रोड शो के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से भी बातचीत करेंगे। वहीं, खतियानी जोहार यात्रा का पहला चरण 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर में हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अधिकारियों संग बैठकें की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!