RIMS के केली बंगले में जेल नियमावली का लगातार हो रहा उल्लंघनः भाजपा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Oct, 2020 11:08 AM

jail manual in continuous violation of rims s kelly bungalow bjp

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा न्यायिक हिरासत में रिम्स के केली बंगले में रहने के दौरान लगातार जेल नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा है कि इसके लिए लालू के साथ राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भी पूरी तरह जिम्मेदार है।

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा ने राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा न्यायिक हिरासत में रिम्स के केली बंगले में रहने के दौरान लगातार जेल नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा है कि इसके लिए लालू के साथ राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भी पूरी तरह जिम्मेदार है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि केली बंगले में लंबे समय से जेल मैनुअल का उल्लंघन हो रहा है जो बिल्कुल भी नहीं रुक रहा। उन्होंने कहा कि आज बिहार राजद के नेता सईद अली ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और मुलाकात की तस्वीरों को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा की लालू प्रसाद को बिहार चुनाव की स्थिति पर अवगत कराया।

प्रतुल ने कहा,‘‘जेल मैन्युअल के अनुसार आप किसी सजायाफ्ता मुजरिम के साथ तस्वीर नहीं खिंचा सकते। यहां बड़ा प्रश्न यह है कि अगर यह तस्वीर मोबाइल से ली गई है तो मोबाइल को केली बंगले के अंदर ले जाने की इजाजत किसने दी? दूसरा जेल मैनुअल स्पष्ट करता है की सजायाफ्ता मुजरिम के साथ कोई राजनीतिक बातचीत नहीं होगी और असिस्टेंट जेलर स्तर का अधिकारी मुलाकात के दौरान मौजूद रहेगा लेकिन इसका कत्तई पालन नहीं हो रहा है।'' उन्होंने नियमावली के उल्लंघन की इन घटनाओं के लिए पूरी तरह हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!