झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट' हुआ पेश , जानें क्या है विशेष

Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 02:40 PM

jharkhand assembly presents rs 1 58 560 crore  abua dishom budget

Jharkhand Budget 2026 : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य,...

Jharkhand Budget 2026 : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया।   

युवाओं और महिलाओं पर फोकस

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अवसंरचना, ऊर्जा और युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने के साथ, रोजगार बढ़ाने और कौशल विकास योजना को बढ़ावा देने के प्रस्ताव शामिल हैं। 

गौरतलब है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट 1.45 लाख करोड़ रूपये का था। यह बजट हेमंत सोरेन सरकार का एक बड़ी आर्थिक परिकल्पना है, जिसे 'अबुआ दिशोम बजट' भी कहा गया है। बजट का मकसद राज्य के चहुंंमुखी विकास, सामाजिक कल्याण और आर्थिक विकास की गति को तेज करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!