झारखंड कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट के दौरान 2 और अभ्यर्थियों की गई जान; अब तक हो चुकी 14 मौतें

Edited By Khushi, Updated: 07 Sep, 2024 04:20 PM

jharkhand constable recruitment 2 more candidates died

उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान 2 और अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। इसमें एक युवती भी शामिल हैं। वहीं, अब तक कुल 14 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान 2 और अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। इसमें एक युवती भी शामिल हैं। वहीं, अब तक कुल 14 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़ने वाली रांची के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को मौत हो गई। आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहेबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी. लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो सितम्बर को परिजन आरती को साहिबगंज से रांची लेकर आ गए थे और चार सितम्बर को आरती को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी और बिहार के मुंगेर के रहने वाले 25 वर्षीय करण राज की मौत इलाज के दौरान हज़ारीबाग में हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी दौड़ पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर थी। दौड़ने के दौरान ही वह बेहोश हुआ था। इसके बाद उसे पलामू से बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग लाया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!