Dumka News: कल JMM का स्थापना दिवस, विधायक बसंत सोरेन ने गांधी मैदान का लिया जायजा

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2026 10:39 AM

jmm foundation day on february 2nd mla basant soren inspects gandhi maidan

Dumka News: झारखंड की उपराजधानी दुमका में 2 फरवरी को आयोजित 47वां झारखंड दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। हर साल की अपेक्षा इस बार यहां आयोजित झारखंड दिवस भी ऐतिहासिक होगा।

Dumka News: झारखंड की उपराजधानी दुमका में 2 फरवरी को आयोजित 47वां झारखंड दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। हर साल की अपेक्षा इस बार यहां आयोजित झारखंड दिवस भी ऐतिहासिक होगा। दुमका के सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक पूर्व मंत्री डाक्टर लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने शनिवार को प्रेस वार्ता में यह दावा किया।

सोरेन ने कहा कि संतालपरगना के प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में झामुमो के बैनर तले दो फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस पर पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रमंडल के सुदूर इलाकों से भारी तादाद में आने वाले आदिवासियों और मूलवासियों को केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने की परम्परा रही है। देर रात तक चलने वाली रैली में आम जनों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर गहन मंथन किये जाते रहे हैं। सोरेन ने कहा कि इस बार भी इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पार्टी के वरिष्ट नेता सांसद व विधायक राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ आम जनों को विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर), यूजीसी इत्यादि विभिन्न मसले व समस्याओं से अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि 47वां झारखंड दिवस को ऐतिहासिक और पूर्ण सफल बनाने के मद्धेनजर परम्परा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शहर के मुख्य मार्गों पर झारखंड आंदोलन के महान शहीदों के नाम पर उनकी स्मृति में तोरणद्वार बनाये गये हैं।

इसी क्रम में सोरेन ने दावा कि राज्य सरकार राज्य के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के साथ अपने वायदों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सपनों के अनुरूप हर हाथ को काम। हर खेत को पानी पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने हाल के दिनों में झामुमो का भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ने तथा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुख्यमंत्री के मिलने की चर्चा से संबंधित सवाल पूछने पर कहा कि राज्य के विकास और अपने हक को लेकर केन्द्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मिलना शिष्टाचार है। इसे दूसरे रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सोरेन ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल में झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि दिवंगत दिशोम गुरू जन- जन के नेता थे। इसलिए जनभावनाओं के अनुरूप दिशोम गुरू भारत रत्न के हकदार हैं। इस मौके पर झामुमों के जिलाध्यक्ष शिव कुमार वास्की, जिला सचिव निशितबरण गोलदार, केन्द्रीय समिति सदस्य सलाम अंसारी, राजेश कुमार सिंह, बबल, मनोज कामत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!