नरेंद्र मोदी को PM के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर कल्पना सोरेन ने जताई खुशी, कहा- मुझे उम्मीद है कि...

Edited By Khushi, Updated: 10 Jun, 2024 02:51 PM

kalpana soren expressed happiness over narendra modi taking oath

पीएम मोदी ने बीते रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक प्रभावशाली समारोह में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

रांची: पीएम मोदी ने बीते रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक प्रभावशाली समारोह में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद कल्पना सोरेन ने उन्हें सोशल मीडिया एक्स पर बधाई दी है। कल्पना सोरेन ने लिखा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिलने पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। मुझे उम्मीद है कि देश उनके नेतृत्व में विकास के नए आयाम छुएगा''। जय झारखंड, जय हिंद!

बता दें कि आज यानी सोमवार की शाम को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन विधायक पद की शपथ लेने वाली है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ इंडी एलाइंस के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्रिगण भी मौजूद रहेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!