प्रेम-प्रसंग ने उजाड़ी दो घर की खुशियां: नाबालिग जोड़े ने की आत्महत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 06:05 PM

love affair destroys happiness of both families minor couple commits suicide s

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम संबंध में उलझे एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम संबंध में उलझे एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं।

दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के सपने देख रहे थे
जानकारी के अनुसार, तेतरियाडीह निवासी 16 वर्षीय कक्षा 11वीं का छात्र और बेहराडीह की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के सपने देख रहे थे। हालांकि, हाल ही में दोनों के परिवार वालों को इस रिश्ते की जानकारी हो गई। रविवार को परिवार ने दोनों को सख्त हिदायत दी कि वे इस प्रेम संबंध को तुरंत समाप्त करें और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की डांट-फटकार और भविष्य को लेकर उत्पन्न निराशा से दोनों किशोर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए। इसी तनाव के बीच उन्होंने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यहां दोनों को सही तरीके से समझाते की जरूरत थी। बच्चों को हौसला रखना था।

दोनों परिवारों में मातम का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतकों के परिजनों के बयानों में कुछ विरोधाभास भी सामने आए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर किशोरों के भावनात्मक संकट, परिवार और समाज में संवाद की कमी तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है। गांव और आसपास के इलाकों में लोग इस दुखद घटना पर चर्चा कर रहे हैं और दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!