प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह? सोनाहातू में 25 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, शरीर पर थे गंभीर चोटों के निशान; बेटे को इस हालत में देख फफक कर रो पड़े परिजन

Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 11:40 AM

love affair leads to death murder of 25 year old man in sonahatu creates sensat

Jharkhand News: झारखंड के सोनाहातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से...

Jharkhand News: झारखंड के सोनाहातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

शव की हालत बेहद खराब
सोनाहातू थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने कांची नदी के किनारे एडरमहातु–मार्चाडीह गांव के पास से उसका शव बरामद किया। शव की हालत बेहद खराब थी और उस पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो का अपने ही गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था। आरोप है कि उसी महिला ने उसे मिलने के लिए घर से बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर घर से निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम
परिजनों ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को परिवार ने सोनाहातू थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविवार को कांची नदी के पास से हरिहर का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया हरिहर महतो की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक माह का बेटा है। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मामले की जांच जारी है
थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!