CM हेमंत को ममता बनर्जी ने किया फोन, कहा- झारखंड की वजह से बंगाल में आई बाढ़

Edited By Khushi, Updated: 05 Aug, 2024 06:23 PM

mamta banerjee called cm hemant said floods in bengal

झारखंड में भारी बारिश के बाद नदियों और जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण जलाशयों (डैम) को खोलकर पानी भी छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते रविवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से...

रांची: झारखंड में भारी बारिश के बाद नदियों और जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण जलाशयों (डैम) को खोलकर पानी भी छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते रविवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से तेनुघाट बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बंगाल में आई ‘बाढ़ की स्थिति’ पर फोन पर बात की।

ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। मैंने उनके साथ तेनुघाट बांध से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मसले पर चर्चा की, जिससे बंगाल में बाढ़ आ गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि डैम खोलने की वजह से बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति है। ममता बनर्जी ने उल्लेख किया कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है और यह मानव निर्मित है। उन्होंने अनुरोध किया कि कृपया इस बात का ध्यान रखें। वह स्वयं स्थिति पर नजर रख रहीं हैं। दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उन्होंने उत्तरी बंगाल के सभी संबंधित जिलाधिकारियों से भी बात की है।

ममता बनर्जी ने कहा, मैं इस बीच स्थिति पर नजर रख रही हूं और दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के सभी संबंधित जिलाधिकारियों से बात की है। मैंने जिलाधिकारियों से विशेष रूप से सतर्क रहने और अगले तीन-चार दिन में आपदा की स्थिति का उचित ध्यान रखने को कहा है। मैंने उनसे सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा है, ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!