घर में रसोइया से 5 महीने तक दुष्कर्म करता रहा मिशनरी स्कूल का प्रिंसिपल, गर्भवती हुई तो...

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Nov, 2026 09:53 AM

missionary school principal committed r pe for 5 months then

​​​​​​​थाना प्रभारी ने कहा, "आरोपी ने करीब चार से पांच महीने तक महिला का यौन शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां दीं। गोलियां खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक निजी मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र की है। आदिवासी महिला के बयान के आधार पर रविवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

सुंदरपहाड़ी थाने के प्रभारी अधिकारी विधानचंद्र पटेल ने बताया, "मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य थॉमस सोरेन (32) के खिलाफ 40 वर्षीय महिला रसोइये से दुष्कर्म और उसका यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को सोमवार को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।" उन्होंने बताया कि पीड़िता प्रधानाचार्य के घर में रसोइए के रूप में काम करती थी, जबकि उसका पति स्कूल के बच्चों के लिए खाना बनाता था। 

यह भी पढ़ें- शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

थाना प्रभारी ने कहा, "आरोपी ने करीब चार से पांच महीने तक महिला का यौन शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां दीं। गोलियां खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके बच्चे को स्कूल से निकाल देने और दोनों को नौकरी से भी हटा देने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!