झारखंड राजनीति में कोरोना ने दी दस्तक, MLA अमर बाउरी, सरयू राय और राज सिन्हा संक्रमित

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Apr, 2021 06:20 PM

mla amar bauri saryu rai and raj sinha infected corona

धनबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राज सिन्हा ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। वहीं, बोकारो जिले...

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में तीन विधायक राज सिन्हा, अमर कुमार बाउरी और सरयू राय के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। धनबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राज सिन्हा ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

वहीं, बोकारो जिले के चंदनकियारी से भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईसोलेशन में रहकर वह डॉक्टर्स की सलाह ले रहे है।

निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राय ने लिखा, ‘‘कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण के चेकअप के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, डॉक्टर से सलाह के बाद अभी मैं घर पर हूं। दो दिन पूर्व ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। मेरे संपकर् में आये लोग खुद को आइसोलेट कर जांच करवा लें।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!