16 hours ago
1 day ago
2 days ago
5 days ago
7 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
दुर्गा पंडाल में दिनदहाड़े 'गैंगस्टर' पर चली धनाधन गोलियां, बेटी के सामने की पिता की हत्या
Edited By Khushi, Updated: 04 Oct, 2022 11:39 AM
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में बीते सोमवार दुर्गा पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही थी। इसी बीच पंडाल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई।
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में बीते सोमवार दुर्गा पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही थी। इसी बीच पंडाल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने गैंगस्टर पर कई गोलियां बरसाई, जिसमें उसे 3 गोली लगी। वहां मौजूद पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी के सामने पिता की हत्या मामला जिले के टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज कल्याण संघ के पूजा पंडाल का है। यहां 42 वर्षीय रंजीत सिंह नामक एक गैंगस्टर 20 सितंबर को ही जेल से बाहर आया था। रंजीत गोलमुरी का रहने वाला है। वह दुर्गा पूजा के पंडाल में अपनी 12 साल की बेटी के साथ आया था। जानकारी के मुताबिक उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी, तभी नक़ाब धारण कर युवक 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पास आए, वह उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे। रंजीत के शरीर पर गोली लगने के मिले 3 निशान इस दौरान युवक लड़की को कार से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। लड़की ने शोर मचाया तो रंजीत सिंह कार के पास पहुंचा तो उन लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर ही रंजीत की मौत हो गई। फायरिंग कर अपराधी फरार हो गए। इस दौरान पंडाल में मौजूद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने घायल रंजीत को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं। वहीं, हमले में उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर नहीं था सीसीटीवी कैमरा बताया जा रहा है कि लोगों ने शूटरों को गोली चलाते देखा, लेकिन डर की वजह से कोई पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। पूजा स्थल और उसके आसपास के इलाके में कमेटी की ओर से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा स्थानीय थाना की ओर से पूजा स्थल पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती भीड़ और विधि-व्यवस्था नियंत्रण के लिए की गई है। इसके बाद भी गोली चलना और हत्या होना सुरक्षा में बड़ी चूक है। रंजीत की जहां हत्या हुई, उस इलाके में कैमरा नहीं था। इस वजह से शूटर कैमरे में कैद नहीं हो पाए। शूटरों को पता था कि घटनास्थल कैमरे के दायरे में नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की हत्या से दुर्गा पूजा में शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने दुकानें भी लगाई हुई थी। इतने लोगों के बीच शूटरों ने दनादन गोली चलाईं। अगर जरा सी भी चूक होती तो गोली भीड़ में किसी को भी लग सकती थी। 5 गोली चलाने में शूटरों को 1 मिनट से ज्यादा समय लगा और पुलिस भी वहां तैनात थी। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि पंडाल में पुलिस बल मौजूद होने पर भी रंजीत सिंह की हत्या कैसे हुई?
love jihad: चार बच्चों के पिता ने डरा धमकाकर करावाया इंटरमीडिएट की छात्रा का धर्म परिवर्तन, मामला...
हे राम! 3 बच्चों का पिता 18 वर्षीय युवती को लेकर हुआ फुर्र, थाने जाकर बोली मां- मेरी बेटी निर्दोष...
झारखंड के इस शहर में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, 14 मई को धूमधाम से होगा भूमि पूजन;...
मातम में बदली शादी की खुशियां: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत, बिजली विभाग की...
मृत गैंगस्टर साव की मां ने खटखटाया झारखंड HC का दरवाजा, की मुठभेड़ की CBI जांच की मांग
भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की मामा की निर्मम हत्या, बाइक खराब करने को लेकर हुआ था झगड़ा
पहले तेजधार से युवक की हत्या...फिर हाईवे के पास फेंका शव; बोकारो में खौफनाक वारदात
"हफीजुल हसन और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं", बाबूलाल मरांडी ने कहा- मंत्री पर चले देशद्रोह का...
कांग्रेस के लगातार दबाव के चलते पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई: मंत्री इरफान अंसारी
झारखंड के इस शहर में नक्सलियों ने की 1 व्यक्ति की हत्या, इलाके में कुछ देर तक करते रहे नारेबाजी;...
USD $
11/05/2025 08:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Teams will be announced at the toss
मेष राशि वालों संपत्ति संबंधी मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जॉब में अचानक स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृष राशि वाले जो जातक पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें धन लाभ होने के योग है। कोई खास परिजन आपको धोखा दे सकता है।
मिथुन राशि वालों कारोबार को लेकर सितारें अच्छे है। आर्थिक उन्नति होने के योग है। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं
कर्क राशि वालों आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार की किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता
सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलने वाली है। जो जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं
कन्या राशि वालों आज आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के योग है।
तुला राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सुलझ सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है।
धनु राशि वालों आर्थिक मामले के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में भारी धन मुनाफा होने के आसार है।
मकर राशि वाले करियर से जुड़ा कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में न लें। आर्थिक लेन-देन के लिए समय अभी शुभ नहीं है।
कुंभ राशि वालों आज संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि वालों प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े जातक आज लाभ रहेंगे। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes