एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा

Edited By Nitika, Updated: 02 Sep, 2022 05:00 PM

more than one crore people linked voter id card with aadhaar

झारखंड में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में यह सूचना दी गई।

 

रांचीः झारखंड में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में यह सूचना दी गई।

बयान के अनुसार, मतदाता पहचानपत्र को आधार से जोड़ने का अभियान एक से 31 अगस्त तक चलाया गया और इस दौरान 1,00,70,478 लोगों ने अपने मतदाता पहचानपत्र को आधार से जोड़ा। राज्य में 2,42,68,697 मतदाता हैं जिनमें से अभी तक 41.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने दोनों पहचानपत्रों को साथ जोड़ा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पाकुड़ में सबसे ज्यादा 63.15 फीसदी मतदाताओं ने अपने दोनों पहचापनत्रों को जोड़ा है। इसमें 59.92 फीसदी मतदाताओं के साथ गोड्डा दूसरे स्थान पर और 59.16 फीसदी के साथ सरायकेला तीसरे स्थान पर रहा। बयान के अनुसार, इछागार विधानसभा क्षेत्र में 66.72 फीसदी मतदाताओं ने पहचानपत्र और आधार को साथ जोड़ा, वहीं महेशपुर में 65.58 फीसदी और खारस्वान में 63.23 प्रतिशत मतदाताओं ने ऐसा किया।

राज्य के शहरी क्षेत्रों में अपने दोनों पहचानपत्रों को जोड़ने वालों की संख्या काफी कम रही। रांची में सबसे कम 14.22 फीसदी जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) में 16.7 फीसदी और बोकारो में 17.61 फीसदी मतदाताओं ने अपने पहचानपत्र को आधार के साथ जोड़ा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!