Jharkhand ka mausam: प्रचंड गर्मी से झारखंड के लोगों को मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर

Edited By Geeta, Updated: 24 Apr, 2025 06:58 PM

jharkhand ka mausam jharkhand weather news

Jharkhand ka mausam: झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। बता दें कि, रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, जल्द ही राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Jharkhand ka mausam: झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। बता दें कि, रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, जल्द ही राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। विभाग ने बताया कि,  झारखंड में अधिकतम तापमान में अगले 3 दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं इसके बाद अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

 

कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा और कल (25 अप्रैल) भी मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 25 अप्रैल को दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा दिन रहेगा।

 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) और उत्तरी-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले) में मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं पर गर्म और कहीं पर उमस रहेगी।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!