दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या! कई दिनों से थी लापता...अब झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 09:13 AM

murder in bokaro half naked body of missing woman found

झारखंड पुलिस ने यहां के चंदनकियरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी के पास स्थित झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया जो कुछ दिनों से लापता थी। मृतक के बेटे अमर गोपे ने दांतों और चूड़ियों की मदद से शव की पहचान की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधा...

Jharkhand Crime News : झारखंड पुलिस ने यहां के चंदनकियरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी के पास स्थित झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया जो कुछ दिनों से लापता थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

20 जनवरी से थी लापता

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नमिता देवी (55) के रूप में हुई है जो बोकारो स्टील सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-2ए की निवासी थी। उन्होंने बताया कि वह 20 जनवरी को सुबह की सैर के लिए घर से निकली थीं और उसके बाद लापता हो गईं। मृतक के बेटे अमर गोपे ने दांतों और चूड़ियों की मदद से शव की पहचान की। 

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधा निर्वस्त्र शव आंशिक रूप से जला हुआ था। प्रारंभिक जांच से दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना का संकेत मिलता है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक का पति बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारी है। परिवार ने उसी दिन बोकारो स्टील सिटी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस दिन वह लापता हुई थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!