धनबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणधीर वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त संदीप सिंह ने किया झंडोतोलन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jan, 2022 11:29 AM

on the occasion of republic day the dc hoisted flag at randhir verma stadium

इस मौके पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय गान हुआ जिसके उपरांत उपायुक्त संदीप सिंह तथा एसएसपी संजीव कुमार ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएसएफ, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, एनसीसी बॉयज-गर्ल्स समेत नौ प्लाटून ने...

धनबाद: देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद जिला प्रशासन की ओर से रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें जिले के उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार समेत वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय गान हुआ जिसके उपरांत उपायुक्त संदीप सिंह तथा एसएसपी संजीव कुमार ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएसएफ, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, एनसीसी बॉयज-गर्ल्स समेत नौ प्लाटून ने हिस्सा लिया।

इसमें महिला प्लाटून आकर्षण का केंद्र रही। वही वैश्विक महामारी कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए रणधीर वर्मा स्टेडियम में लोगों की उपस्थिति को सीमित किया गया था साथ ही साथ झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!