PM मोदी 10 नवंबर को फिर आयेंगे झारखंड, इन जगहों पर करेंगे रैलियों को संबोधित

Edited By Harman, Updated: 06 Nov, 2024 09:50 AM

pm modi will come to jharkhand again on november 10

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड का 10 नवंबर को फिर से दौरा करेंगे और कम से कम दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड का 10 नवंबर को फिर से दौरा करेंगे और कम से कम दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया प्रधानमंत्री 10 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे जिसमें वह बोकारो या रांची में या फिर बोकारो और गुमला में रैलियों को संबोधित करेंगे और रांची में एक रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि रैलियों के स्थल के बारे में अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वा और चाईबासा में भी 4 नवंबर को दो जनसभाओं को संबोधित किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी सभा करेंगे। 9 नवंबर को राहुल गांधी की डालटनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में सभाएं होंगी।  राहुल गांधी का 8 नवंबर को जमशेदपुर में एक रोड शो भी करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!