अचानक बिरसा मुंडा जेल में पुलिस और जिला प्रशासन ने मारा छापा, कैदी वार्ड से लेकर जेल अस्पताल तक की जांच

Edited By Khushi, Updated: 26 Sep, 2025 04:05 PM

police and district administration conducted a surprise raid

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह ही पुलिस और जिला प्रशासन ने अचानक आकर छापा मार दिया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह ही पुलिस और जिला प्रशासन ने अचानक आकर छापा मार दिया।

पुलिस और जिला प्रशासन ने करीब तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। पुलिस और जिला प्रशासन ने छापेमारी के दौरान जेल के कुख्यात कैदियों समेत सभी कैदियों के वाडर, सेल, और जेल अस्पताल की विशेष जांच की, लेकिन पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाए गए इस अभियान में जेल परिसर के अंदर कोई भी अवैध या आपत्तिजनक वस्तु मिलने की बात सामने नहीं आई। यह छापेमारी उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

मामले में जिला प्रशासन ने बताया कि छापेमारी के दौरान जेल की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में पाई गई। जेल के अंदर शांति और सुव्यवस्था बनी रही और कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!