Ranchi Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Khushi, Updated: 14 Jul, 2024 02:51 PM

ranchi road accident a speeding bike crushed a young man

झारखंड के रांची जिले में एक सड़क हादसा हो गया है जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रांची: झारखंड के रांची जिले में एक सड़क हादसा हो गया है जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के कांके थाना अंतर्गत बुकरू चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार बाइक सवार ने पवन मुंडा को टक्कर मार दी। आनन-फानन में मुंडा को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 2 बाइक सवारों को पकड़ लिया है। वहीं, पवन मुंडा की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!