"राजग का अटूट हिस्सा है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी", राणा राकेश प्रताप सिंह बोले- झारखंड में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Edited By Khushi, Updated: 19 Oct, 2024 10:56 AM

rashtriya lok janshakti party is an integral part of nda

झारखंड राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश महासचिव राणा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि रालोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन का हिस्सा है और हम लोग झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

दुमका: झारखंड राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश महासचिव राणा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि रालोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन का हिस्सा है और हम लोग झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

रालोजपा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि राज्य में सीट नहीं मिलने के बावजूद रालोजपा झारखंड में राजग प्रत्याशियों की सुनिश्चित जीत के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राजग में उनकी पार्टी की भागीदारी किसी शर्त के आधार पर नहीं है, बल्कि मूल्यों और सिद्धांतों के आधार पर है। हर कीमत पर उनकी पार्टी राजग के साथ है। चुनाव लड़ना हरेक राजनैतिक दल का अधिकार और कर्तव्य है। इसी आधार पर राजग का सहयोगी होने की हैसियत से रालोजपा ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों की मांग की थी, लेकिन इसके लिए उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सौदेबाजी नहीं की। अब उनकी पार्टी को सीट नहीं मिलने के बावजूद गठबंधन के हितों को देखते हुए इसका कोई मलाल नहीं है।

सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर रालोजपा, राजग के वोट का बंटवारा नहीं चाहती है। एक-एक वोट राजग के पक्ष में पड़े इसके लिए तन मन धन से उनकी पार्टी झारखंड में भाजपा और अन्य सहयोगी दलों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राजग में शामिल तमाम घटक दलों को अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा को त्यागकर झारखंड में राजग की सरकार बनाने पूरे संकल्प के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजग में भाजपा सबसे बड़ा दल है। उसने सीटों के बंटवारे को लेकर जो भी तय किया है। इसका सबको सम्मान करना चाहिए। उन्होंने राजग के तमाम घटक दलों से नैतिक कर्तव्य समझते हुए झारखंड में चल रहे लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को हटाने के लिए पूरी तन्मयता से अपनी पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का प्रयोग राजग की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!