शर्मनाक! छात्रा से छेड़खानी करते थे स्कूल के 2 वाहन चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2023 01:06 PM

shameful 2 school drivers used to molest girl student

झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल के छात्रों को ले जाने वाले 2 वाहन चालकों को 7वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़खानी करने और अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल के छात्रों को ले जाने वाले 2 वाहन चालकों को 7वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़खानी करने और अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- झारखंड में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली गुट के 5 नक्सली गिरफ्तार, ईंट- भट्टे के पास वाहनों में आग लगाने का है आरोप
ये भी पढ़ें- बोकारो में भी ‘चांद-तारे’ ने दिखाया अद्भुत नजारा, कोई नवरात्र तो कोई रमजान से जोड़ रहा

दोनों चालक करते थे छात्रा के साथ ‘‘भद्दे और अश्लील इशारे''

अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों चालकों को बीते शुक्रवार को उनके घरों से पकड़ा गया। शिकायत के अनुसार, लड़की को घर से स्कूल छोड़ने और वापस लाने वाले दोनों चालकों में से एक नियमित रूप से उसे ‘‘भद्दे और अश्लील इशारे'' करता था। बाद में उसका एक दोस्त और एक अन्य वैन चालक उसके साथ हो गया और उसने भी लड़की को ‘‘अश्लील संदेश'' भेजे।

ये भी पढ़ें- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष करेगी सत्याग्रह
ये भी पढ़ें- डॉ. भगत ने कहा- राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को शुचिता बनाए रखनी चाहिए

दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस ने इस मामले में यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों की एक टीम ने जिले के कुछ हिस्सों में छापेमारी की और वैन चालकों को हरिना बस्ती और बड़ा पांडेयडीह इलाके से गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!