BJP छोड़ समर्थकों के साथ JMM में शामिल हुए शिमोन मालतो, सीएम हेमंत ने सभी नए सदस्यों का किया गर्मजोशी से स्वागत

Edited By Khushi, Updated: 06 Nov, 2024 06:20 PM

shimon malto left bjp and joined jmm with supporters

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत 1 माह में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत 1 माह में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है।

आज यानी बुधवार को भी कांके रोड में हेमंत सोरेन के समक्ष संथाल परगना के बरहेट से भाजपा नेता शिमोन मालतो ने अपने समर्थकों के साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने सभी नए सदस्यों का स्वागत गर्मजोशी से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो परिवार में नए सदस्यों के आने से परिवार को और मजबूती मिली है। झामुमो सभी का स्वागत करता है।

वहीं दूसरी ओर सोरेन से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की। दोनों के बीच झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पप्पू यादव ने कहा झारखण्ड में फिर से गठबंधन के लोग सरकार बनायेंगे। सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘झारखंड में एक्के नारा, हेमंत दुबारा’ पप्पू यादव ने आगे लिखा राज्य के स्वाभिमान के प्रतीक जनप्रिय सेवक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। पप्पू यादव ने झारखंड राज्य के गठन के लिए शिबू सोरेन के योगदान को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया। वहीं अब भाई हेमंत सोरेन झारखंड को सर्वोत्कृष्ट बनाने के लिए समर्पित हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि विराट चुनावी जीत पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!