Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2023 09:40 AM

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का फिर आरोप लगाया।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का फिर आरोप लगाया। प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भर में अलग- अलग स्थानों पर रामनवमी शोभायात्रा में हुए पथराव राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति, वोटबैंक की राजनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कभी पंडाल और प्रतिमा के आकार को घटाने, कभी बाजा नहीं बजाने जैसे बेतुके आदेशों से राज्य सरकार उपद्रवी तत्वों को उकसाती है, उनके मंसूबों को बल देती है।
ये भी पढ़ें- Triple Murder: जीवन बीमा की राशि को लेकर देवर ने की भाभी की निर्मम हत्या, 2 भतीजों को भी उतारा मौत के घाट
ये भी पढ़ें- Road Accident: हाईवा की चपेट में आने से घायल 2 व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
"शोभायात्रा पर पथराव राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है"
प्रकाश ने कहा कि क्या कारण है कि जहां भाजपा नेतृत्व वाली सरकार नहीं है उन राज्यों में हिंदुओं के पर्व त्योहारों में समुदाय विशेष के उपद्रवियों के द्वारा बाधा डाली जाती है, शोभायात्रा, जुलूस पर पथराव होते हैं। प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर, साहिबगंज, हल्दीपोखर में रामनवमी जुलूस के घटित घटनाएं या फिर शिवरात्रि में पांकी की घटना राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आदेश को पहनाया अमलीजामा, अंकित के परिजन योजनाओं से हुए आच्छादित
ये भी पढ़ें- झारखंड उच्च न्यायालय का नया भवन 30 अप्रैल तक बनकर हो जाएगा तैयार: हेमंत सरकार
"पुलिस प्रशासन भी दबाव में बनता जा रहा है मूकदर्शक"
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी दबाव में मूकदर्शक बनता जा रहा है। चाहे उपद्रवियों पर मुकदमे दर्ज करने की बात हो या उन्हें गिरफ्तार करने की बात हो। ऐसा लगता है पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के इशारे की प्रतीक्षा में बैठा रहता है। प्रकाश ने कहा कि मेन रोड, रांची में पिछले दिनों हुई हिंसक घटना की जांच और अपराधियों की धरपकड़ में सरकार का असली चेहरा उजागर हो चुका है।