गुमलाः माता-पिता से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था युवक, भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Edited By Nitika, Updated: 06 Aug, 2020 04:48 PM

the brothers cut the young man with an ax

झारखंड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक माता-पिता से मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। जिद करने पर 2 सगे बड़े भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

 

गुमलाः झारखंड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक माता-पिता से मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। जिद करने पर 2 सगे बड़े भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र की है, जहां पर रामगड़ी डूमरटोली गांव से एक युवक का खेत में दफनाया हुआ शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 21 साल के जीतू उरांव के रूप में की गई है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाइयों की तलाश की जा रही है।

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि जीतू अपने पिता चंदा उरांव और मां तेतरी उरांव से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह जिद पर अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उसका विवाद बड़े भाइयों के साथ हो गया। विवाद के बढ़ने पर दोनों भाइयों ने घर मे रखी कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!