परिसर में खड़ी कार 30 से 35 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, डर के कारण फ्लैट छोड़कर सड़क पर आ गए लोग

Edited By Khushi, Updated: 26 Jan, 2023 06:31 PM

the car parked in the premises fell into a pit 30 to 35 feet deep

झारखंड की राजधानी रांची में एक परिसर में खड़ी कार 30 से 35 फीट गहरा गड्ढे में जा गिरी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक परिसर में खड़ी कार 30 से 35 फीट गहरा गड्ढे में जा गिरी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, गहरे गड्ढे में कार का गिरने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

30 -35 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई कार
मामला जिले के मोरहाबादी के बोड़या रोड का है। यहां एक नए अपार्टमेंट निर्माण के लिए बिल्डर द्वारा नियम को ताक पर रखकर बहुमंजिला अपार्टमेंट रतन हाइट्स से सटाकर 30 से 35 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसके कारण अपार्टमेंट के कई हिस्सों में दरार आ गईं है। अपार्टमेंट तक पहुंचने के लिए बनाई गई पीसीसी सड़क पर खड़ी एक कार मिट्टी धंसने के कारण गहरे 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। 30 -35 फीट गहरे गड्ढे में कार के गिरने के बाद से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग डर के कारण अपने फ्लैट को छोड़कर सड़क पर आ गए हैं। इस घटना के बाद से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि गहरा गड्ढा खोदने के कारण आसपास की जमीन भी धंस रही है। जमीन धंसने के कारण एक 500 केवी का जेनसेट भी आधा लटका हुआ है।

लोगों में दहशत का माहौल
मामले में लोगों का कहना है कि जिस प्रकार मिट्टी धंसने के कारण परिसर में खड़ी कार सीधा गड्ढे में जा गिरी। कहीं उसी प्रकार मिट्टी धंसने के कारण उनका अपार्टमेंट ना धराशाई होकर गिर जाए। उनका कहना है कि बीकेएस रियालिटी बिल्डर द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे के कारण उनके अपार्टमेंट को बड़ा नुकसान हो सकता है। खुदाई के कारण पहले ही अपार्टमेंट में दरार आ गई है। वहीं, अपार्टमेंट के लोगों ने नगर निगम और राज्य सरकार से जल्द इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!