भ्रष्टाचार दबाने के लिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

Edited By Khushi, Updated: 11 Feb, 2026 06:20 PM

the state government is holding files hostage to suppress corruption babulal ma

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है।

मरांडी ने कहा कि महालेखाकार (एजी) की ऑडिट टीम जब घोटाले का हिसाब और फाइलें मांगती है, तो विभाग सीनाजोरी पर उतर आते हैं। आबकारी विभाग अकेला नहीं है, बल्कि ऐसे कई विभाग हैं जो ऑडिट के लिए फाइलें देने से साफ इनकार कर रहे हैं। मरांडी कहा कि विभागों का यह तर्क कि 'फाइलें एसीबी ले गई है।' यह अब पूरी तरह साफ है कि एसीबी की यह कथित ‘कारर्वाई' दोषियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि पैसे का लेखा-जोखा छिपाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए की जा रही है।

मरांडी ने कहा कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक' बना लेना, एक सोची-समझी साजिश है, ताकि न ऑडिट पूरा हो और न ही सच बाहर आए। सरकारी तंत्र खुद ही ‘जांच' को ‘बचाव की ढाल' बनाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!