Ranchi का वो गांव जहां हर शाम आसमान से गिरती 'मौत'! पेड़, बैल और इंसान सब इसकी चपेट में, डर के साये में जी रहे लोग

Edited By Khushi, Updated: 04 Apr, 2026 12:09 PM

the village in ranchi where death falls from the sky every evening trees oxe

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 10 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव बर्जर्मरा है, जहां लोग हर शाम आसमान में गरजती बिजली से डर के साये में जीते हैं। यह गांव वज्रपात की घटनाओं के लिए जाना जाता है, जिसने यहां के लोगों की जिंदगी मुश्किल बना...

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 10 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव बर्जर्मरा है, जहां लोग हर शाम आसमान में गरजती बिजली से डर के साये में जीते हैं। यह गांव वज्रपात की घटनाओं के लिए जाना जाता है, जिसने यहां के लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है।

PunjabKesari

वज्रपात के कारण कई पेड़ पूरी तरह नष्ट

जिले के नामकोम प्रखंड का बर्जर्मरा गांव इन दिनों वज्रपात की वजह से चर्चा में है। यहां लगभग हर शाम बिजली गिरती है, जिससे गांव के लोग हमेशा डर में रहते हैं। गांव की स्थिति ऐसी है कि यहां आपको सूखे और जले हुए पेड़ जगह-जगह दिखाई देंगे। वज्रपात के कारण कई पेड़ पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। आसपास का इलाका भी काफी बंजर नजर आता है। साल 2018 में एक बड़ा हादसा हुआ था, जब फुटबॉल खेल रहे 6 बच्चों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यह गांव सुर्खियों में आया था।

PunjabKesari

डर के साये में जीते हैं लोग
 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह इलाका पठारी और पथरीला है, जिसके कारण यहां बिजली ज्यादा आकर्षित होती है। लोगों की सुरक्षा के लिए यहां थंडरस्टॉर्म अलर्ट सिस्टम लगाया गया है, जो पहले ही चेतावनी दे देता है। साथ ही, मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी लोगों को सतर्क किया जाता है। गांव के एक निवासी ने बताया कि उनका भाई घर के अंदर बैठा था, फिर भी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इससे लोगों में डर और बढ़ गया है।

अब हालात ऐसे हैं कि मौसम बदलते ही लोग घरों में छिप जाते हैं। कई मवेशी भी वज्रपात का शिकार हो चुके हैं। गांव के लोग हर दिन इस खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!