Tundi Vidhan Sabha Seat: टुंडी सीट पर JMM और BJP में फिर होगा कड़ा मुकाबला ।। Vidhan Sabha Election 2024

Edited By Khushi, Updated: 23 Oct, 2024 02:55 PM

tundi vidhan sabha seat there will be a tough fight again between jmm

वहीं टुंडी विधानसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। महतो 72 हजार पांच सौ 22 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट विक्रम पांडे 46 हजार आठ सौ 93 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे

टुंडी: झारखंड की टुंडी विधानसभा सीट गिरडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है। टुंडी विधानसभा सीट पर शुरुआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहा है। 2005 के चुनाव में यहां से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो विधायक चुने गए थे। 2009 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से एक बार फिर जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में आजसू नेता राजकिशोर मेहता ने यहां बाजी पलट दी थी और झामुमो कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो को करारी शिकस्त दे दी।

PunjabKesari

लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने एक बार फिर टुंडी सीट पर अपना वर्चस्व कायम कर दिया। इस बार टुंडी सीट पर एक बार फिर जेएमएम और बीजेपी में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं टुंडी विधानसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। महतो 72 हजार पांच सौ 22 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट विक्रम पांडे 46 हजार आठ सौ 93 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो जेवीएम कैंडिडेट सबा अहमद 25 हजार पांच सौ 47 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से आजसू कैंडिडेट राज किशोर महतो ने जीत हासिल की थी। आजसू कैंडिडेट राज किशोर महतो ने 54 हजार चार सौ 46 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने 54 हजार तीन सौ 40 वोट हासिल किया था। इस तरह से राजकिशोर महतो ने मथुरा प्रसाद महतो को महज एक हजार एक सौ 26 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट सबा अहमद, 45 हजार दो सौ 29 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। मथुरा प्रसाद महतो ने 40 हजार सात सौ 87 वोट हासिल किया था। वहीं जेवीएम कैंडिडेट सबा अहमद को 39 हजार आठ सौ 69 वोट मिला था। इस तरह से मथुरा प्रसाद महतो ने सबा अहमद को महज नौ सौ 18 वोटों की मार्जिन से मात दे दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार अग्रवाल, 23 हजार एक सौ 99 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2024 के विधानसभा चुनाव में टुंडी सीट पर जेएमएम और बीजेपी के बीच मुकाबला होगा। 2019 के चुनाव में जेएमएम  कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने टुंडी सीट पर  बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी। अब देखना होगा कि इस बार टुंडी की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को रांची पहुंचाएंगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!