"झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर", पाकुड़ में बोले चंपई सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 04 Oct, 2024 02:26 PM

we will drive out bangladeshi infiltrators from santhal pargana

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा ‘‘हड़पी गई' जमीन वापस लेने का समय आ गया है।

पाकुड़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा ‘‘हड़पी गई'' जमीन वापस लेने का समय आ गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता चंपई सोरेन की इस टिप्पणी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी में कमी आने की चेतावनी दी थी।

पीएम मोदी ने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों को ''समर्थन'' देकर खतरनाक ‘‘वोट बैंक की राजनीति'' करने का आरोप लगाया था। पाकुड़ के शाहरकोल पंचायत के अंतर्गत गोकुलपुर हाट मैदान में आदिवासी समाज की सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, ‘‘हम किसी भी घुसपैठिए को अपनी जमीन पर रहने नहीं देंगे, जहां हमारे पूर्वज पैदा हुए और अपनी संपत्ति व स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से लड़े।

चंपई सोरेन ने कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे और अपनी जमीन वापस लेंगे। सोरेन ने तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चंड-भैरव और फूलो-झानो जैसे महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!