श्मशान घाट से कौन चुरा रहा लाश? एक के बाद एक गायब हो गई कब्र से 6 लाशें, पुलिस भी चकराई

Edited By Khushi, Updated: 30 Apr, 2025 03:06 PM

who is stealing dead bodies from the crematorium 6 dead bodies

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां कब्र से 6 लाशें गायब हो गई हैं। यह खबर फैलते ही सभी लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां कब्र से 6 लाशें गायब हो गई हैं। यह खबर फैलते ही सभी लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

कब्र से 6 लाशें गायब
मामला जिले के तोपचांची प्रखंड के बिशुनपुर श्मशान घाट का है। बताया जा रहा है कि यहां कब्र से 6 लाशें गायब हो गई हैं। जानकारी मिलते ही श्मशान घाट पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। श्मशान घाट का मंजर देख लोग हक्के -बक्के रह गए। लोगों ने देखा कि कब्र खोदी गई है। शव कब्र में नहीं थे। श्मशान घाट के रास्ते पर चार चक्का पहिया का निशान पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि सभी शव को अवशेष उठाकर वाहन के माध्यम से ले जाया गया होगा। जिन परिजनों के अपनों के शव वहां नहीं थे उनमें काफी आक्रोश है।

इलाके में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सवाल ये उठ रहा है कि जो कोई भी शव को लेकर गया उसका शव से क्या काम है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। गायब शवों में बच्चों और बुजुर्गों के होने की आशंका है। गांव वालों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। कुछ लोगों को शक है कि यह काम किसी तांत्रिक का हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!