‘Women Trans Himalayan' पर्वतारोही दल अपने तीसरे एवं अंतिम चरण के अभियान को पूरा करने भारत लौटा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jun, 2022 04:49 PM

women trans himalayan  mountaineering team returns to india

‘टाटा स्टील'' की ओर से मंगलवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, नेपाल में पूरा एक महीना बिताने के बाद यह दल भारतीय उपमहाद्वीप में अभियान के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए तैयार है। विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा 12 महिलाओं के एक समूह ने पर्वतारोही...

 

जमशेदपुरः नेपाल में एक महीने की यात्रा सहित तीन महीने के कठिन पर्वतारोहण के बाद ‘वूमन ट्रांस हिमालयन' पर्वतारोही दल अपने तीसरे एवं अंतिम चरण के अभियान को पूरा करने के लिए भारत लौट आया है।

‘टाटा स्टील' की ओर से मंगलवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, नेपाल में पूरा एक महीना बिताने के बाद यह दल भारतीय उपमहाद्वीप में अभियान के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए तैयार है। विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा 12 महिलाओं के एक समूह ने पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में 12 मार्च 2022 को भारत-म्यांमा सीमा के पंगसौ दर्रा से शुरू की थी। ये महिलाओं 50 से 68 वर्ष के आयु वर्ग की है।

पांच महीने की लंबी यात्रा पर निकलीं ये महिलाएं अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक 4,977 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। ‘टाटा स्टील' इस अभियान का खर्चा उठा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, जुलाई के आखिरी सप्ताह में यह दल अपने अंतिम पड़ाव करगिल पहुंचेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!