Edited By Khushi, Updated: 02 Jun, 2023 02:42 PM

झारखंड के पलामू (Palamu) जिले में एक दूल्हे ने शादी के महज 20 दिन बाद अपनी दुल्हन का हाथ उसके प्रेमी के हाथों खुशी-खुशी दे दिया।
Palamu: झारखंड के पलामू (Palamu) जिले में एक दूल्हे ने शादी के महज 20 दिन बाद अपनी दुल्हन का हाथ उसके प्रेमी के हाथों खुशी-खुशी दे दिया। इसके बाद पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
दूल्हे ने दुल्हन को प्रेमी के साथ किया विदा
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से दुल्हन ससुराल में खामोश रहती थी। दुल्हन किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी, लेकिन फोन पर प्रेमी से रोजाना बातें किया करती थी। जिसकी भनक दूल्हे को लग गई। दूल्हे को जब पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है। 10 साल से उसका प्रेम संबंध है और इस शादी से खुश नहीं है तो उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
"इन्हें अपनी मर्जी से शादी-विवाह का पूरा हक है"
बस फिर तो क्या था, पुलिस ने लड़की के परिजन व उसके दूल्हे को फोन कर इसकी सूचना दी। लड़की के परिजन तो नहीं पहुंचे, लेकिन दूल्हे ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और कहा कि जहां मन लगे वहीं रहो। इन्हें अपनी मर्जी से शादी-विवाह का पूरा हक है। सभी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का हक है। साथ ही दुल्हे ने पुलिस को ये भी बताया कि उसी ने पत्नी को अपने प्रेमी के साथ भागने की इजाजत दी थी।