Big Accident: जम्मू में बस के खाई में गिरने से बिहार के 10 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 30 May, 2023 09:46 AM

10 people died in road accident

जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से बिहार के 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

पटना/जम्मूः जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से बिहार के 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि बस कटरा जा रही थी, तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई। बस में सवार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने से कहा, ‘‘10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।'' स्थानीय निवासी बचाव अभियान में पुलिस की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 



PunjabKesari

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!