एक साथ 40 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 14 पदाधिकारी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2026 01:38 PM

14 police officers suspended in west champaran bihar

​​​​​​​एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन ने रात्रि गश्ती एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 7-8 जून की रात पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र की तरफ से बैरिया, नौतन, जगदीशपुर, बलथर, सिकटा, पुरुषोत्तमपुर और इनरवा थानों की आकस्मिक जांच कराई गई। जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल, ओडी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह पाए गए। 

यह भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पश्चिम चंपारण पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!