गया में दिनदहाड़े लूट; एयरटेल कर्मचारी को गोली मारकर 14 लाख लेकर फरार हुए लूटेरे, 2 गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Aug, 2024 11:47 AM

14 lakhs looted in broad daylight in gaya

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर शनिवार को अपराधियों ने एयरटेल के एक कर्मचारी को गोली मारकर 14 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि...

गया: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर शनिवार को अपराधियों ने एयरटेल के एक कर्मचारी को गोली मारकर 14 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार के आस-पास की है। शेरघाटी थाना के नई बाजार में एयरटेल प्राइवेट कंपनी का ऑफिस है। बताया जा रहा है कि एयरटेल प्राइवेट कंपनी का एक कर्मचारी विदुं कुमार कंपनी के रुपए जमा करने बाइक से बैंक जा रहा था तभी नई बाजार के समीप अपराधियों ने उसके सिर पर हमला कर दिया और फिर उनके पेट में गोली मार दी। इसके बाद अपराधी 14 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। अपराधी तीन की संख्या में थे और बाइक से आए थे।

दो अपराधी गिरफ्तार
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, घायल कर्मचारी का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!