गढ़वा में भीषण सड़क हादसाः ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 14 Jun, 2024 10:46 AM

5 people died in road accident

झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि 12 लोग ऑटोरिक्शे में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था।

वहीं रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!